दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोडा आज यानी 31 जुलाई 2025 को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह सीनियर IPS अधिकार SBK सिंह को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर बनाया गया है। SBK सिंह अभी DG होमगार्ज के पद पर तैनात हैं और उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार (Additional Charge) दिया गया है।
दिल्ली पुलिस को मिला नया कमिश्नर
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने SBK सिंह की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। SBK सिंह 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह अभी होमगार्ड के पुलिस महानिदेशक हैं और उनके सेवानिवृत्ति यानी रिटायरमेंट में सिर्फ 6 महीने ही रह गए हैं।
SBK सिंह AGMUT कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं। वह DG होम गार्ड बनने से पहले वह दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। SBK सिंह को अभी DG होमगार्ड के पद से मुक्त नहीं किया गया है, यानी उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह दोनों पदों पर अपनी सेवाएं देंगे।
आज रिटायर हुए संजय अरोड़ा के दो साल के कार्यकाल को संगठित अपराध के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलताओं, रिकॉर्ड मादक पदार्थों की बरामदगी और सुर्खियों से दूर रहकर नेतृत्व करने की उनकी विशिष्ट शैली के लिए याद किया जाएगा। तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संजय अरोड़ा ने 1 अगस्त, 2022 को राकेश अस्थाना के रिटायर होने पर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था।
IPS संजय अरोड़ा की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के तौर पर सेवानिवृत्ति के बाद गुरुवार सुबह नई पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
