Delhi News: इस दिन से शुरू हो सकता है सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य, PWD ने ट्रैफिक पुलिस से मांगी NOC

Delhi News: डेढ़ साल से लटका सरिता विहार फ्लाईओवर का मरम्मत का कार्य 15 सितंबर से शुरू हो सकता है। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत शुरू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस से एक बार फिर अनुमति मांगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 60 दिन चलेगा मरम्मत का कार्य
  • 4 फेज में होगा पूरा
  • पीडब्ल्यूडी ने ट्रैफिक पुलिस के मांगी NOC

Delhi News: लंबे समय से सरिता विहार फ्लाईओवर के मरम्मत का कार्य रुका हुआ है। जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ वर्ष से फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य लटका हुआ है। मरम्मत को लेकर तीन बार एनओसी ली जा चुकी है, लेकिन कार्य किया नहीं गया है। एक बार फिर पीडब्ल्यूडी ने ट्रैफिक पुलिस से सरिता विहार फ्लाईओवर पर 15 सितंबर से मरम्मत का कार्य शुरू किये जाने को लेकर अनुमति मांगी है। पिछली तीन बार एनओसी मिलने के बाद भी कार्य न होने पर इस बार ट्रैफिक पुलिस ने एनओसी (NOC) के लिए कुछ आवश्यक शर्तों को पूरा करने के लिए कहा है।

Sarita Vihar Flyover

सरिता विहार फ्लाईओवर

जहां एक तरफ सरिता विहार फ्लाईओवर का कार्य अभी तक लटका हुआ है, वहीं मायापुरी फ्लाईओवर पर मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। एक अधिकारी ने जानकारी दी की सरिता विहार फ्लाईओवर का कार्य 4 फेस में किया जाएगा। हर फेज के दौरान बंद क्षेत्र के अलावा फ्लाईओवर के शेष मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं -

End of Feed