Ganesh Chaturthi: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। लोग अपने घर बप्पा की मूर्तियां ला रहे हैं ताकि इस उत्सव और धूम-धाम से मना सकें। इस बीच महाराष्ट्र में इसकी अलग ही रौनक और उत्साह देखने को मिल रहा है। 11 दिन के उत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। इस दौरान पुलिस ने बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। मुंबई में 11 दिन के इस उत्सव के भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। आइए आपको मुंबई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताएं -
गणेश चतुर्थी पर मुंबई में सुरक्षाबलों की तैनाती
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 7 सितंबर से 17 सितंबर 2024 तक मुंबई शहर और उपनगरों में उत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी उत्सव के मद्देनजर, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान 12,420 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
- 32 डिप्टी पुलिस कमिश्नर
- 45 असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर
- 2435 पुलिस अधिकारी
- 12420 पुलिस कर्मचारी
इसके अलावा एसआरपीएफ प्लाटून, क्यूआरटी टीम, आरएएफ कंपनी, डेल्टा, कॉम्बैट और होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। साथ ही मुंबई पुलिस ने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अधिकारियों की सहायता करने और अज्ञात वस्तु मिलने पर अधिकारियों को सूचित करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से हेल्पलाइन नंबर 100 और 103 पर संपर्क करने के लिए कहा है।
डीजे और ड्रोन पर लगी रोक
मुंबई पुलिस ने त्योहार के मद्देनजर डीजे और ड्रोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है। लोगों को नियमों का पालन करते हुए उत्सव मनाने के लिए कहा है। गणेश चतुर्थी से साथ मुंबई के सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों के जुलूस भी शुरू हो गए हैं। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास ध्यान दिया गया है।
