साक्षी हत्याकांड: साहिल ने 15 दिन पहले खरीदा था चाकू, लव ट्राएंगल की भी जांच कर रही पुलिस

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 05:50 PM IST

Sakshi Murder Case Delhi: पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि साहिल ने कई दिन पहले ही साक्षी की हत्या की साजिश रची थी। उसने करीब 15 दिन पहले एक बड़ा चाकू खरीदा था। हालांकि, पुलिस को अभी तक चाकू बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में लव-ट्राएंगल से भी जांच की जा रही है।

Sakshi Murder Case Delhi: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम हुए जघन्य हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड के आरोपी साहिल ने साक्षी को मारने के लिए 15 दिन पहले चाकू खरीदा था। पुलिस ने बताया, साहिल से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने कुछ दिन पहले ही उसकी हत्या की साजिश रची थी।

Sakshi Murder Case

साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल

पुलिस सूत्रों ने कहा, हत्याकांड के बाद साहिल पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उसे पकड़ने कोशिश कर रही थी। इसी बीच साहिल ने अपना फोन बंद कर लिया और बुलंदशहर में अपनी चाची के यहां चला गया था।

End of Feed