दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अचानक धंसी सड़क, हुआ कई फीट गहरा गड्ढा, पुलिस ने किया रास्ता सील

Delhi: पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में अचानक सड़क धंसने से एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है, जिसमें कई बाइक और गाड़ियां समा सकती हैं। स्थिति को देखते हुए और इसके कारण कोई दुर्घटना न हो, इसलिए दिल्ली पुलिस ने रास्ते को सील कर दिया है।

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के थाना कल्याणपुर इलाके से सड़क के धंसने से एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे के कारण एक बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और इस सड़क को बंद किया गया। ताकि जाने-अनजाने में कोई हादसा न हो जाए। यहां सड़क पर करीब 50 फीट गहरा गड्ढा हो गया है, जिसमें कई बाइक और गाड़ियां आसानी से समा सकती हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गड्ढा कितना बड़ा और गहरा है। सड़क पर हुए गड्ढे की सूचना मिलते ही त्रिलोकपुरी विधानसभा के बीजेपी विधायक रविकांत उज्जैन भी मौके पर पहुंचे। उन्हें इसे पिछली सरकार की कमी बताते हुए आम आदमी पार्टी को इसका जिम्मेदार ठहराया है।

End of Feed