दिल्ली

AAP Freebies: मुफ्त योजनाओं को बचाने के लिए भाजपा को करें खारिज, बोले केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि ‘आप’ सरकार ने 10 साल तक दिल्ली के लोगों की ईमानदारी से सेवा की और बहुत से ऐसे काम किए जो देश में किसी अन्य सरकार ने नहीं किए।

Image

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता से भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देने की भी अपील की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अगर दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह ‘आप’ सरकार की मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महिलाओं के लिए बस यात्रा की योजनाओं को बंद कर देगी।केजरीवाल अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पदयात्रा अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘यदि आप भाजपा को वोट देते हैं, तो आपको यह देखना होगा कि अपने बिलों का भुगतान करें या अपने बच्चों की देखभाल करें।’’आप प्रमुख पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि केजरीवाल जानते हैं कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव हार जाएगी और इसलिए वह अपनी सरकार की योजनाओं को लेकर लोगों के मन में ‘‘भय का माहौल’’ बना रहे हैं।

केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि अगर भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह शहर की सरकार की मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महिलाओं के लिए बस यात्रा की योजनाओं को बंद कर देगी।उन्होंने कहा, ‘‘बिजली का बिल शून्य होना अब दिल्लीवासियों के लिए एक आम बात है, ऐसा कोई अन्य राज्य नहीं कर सकता।’’

केजरीवाल ने दावा किया कि आप के सत्ता में आने से पहले बिजली का बिल अकसर 10,000 रुपये तक पहुंच जाता था।आरोप का जवाब देते हुए सचदेवा ने कहा, ‘‘हमने दोहराया है कि बिजली सब्सिडी न केवल जारी रहेगी, बल्कि इसका लाभ मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं तक भी पहुंचेगा। हम दिल्ली के सभी निवासियों के लिए स्वच्छ जलापूर्ति भी सुनिश्चित करेंगे।’’

केजरीवाल ने लोगों से ‘बढ़े हुए’ पानी के बिल माफ करने का वादा करते हुए आप को वोट देने और उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘फरवरी में चुनाव होना है। मैं सत्ता में आने के बाद मार्च में इन ‘बढ़े हुए' पानी के बिलों को माफ करवा दूंगा।’’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article