Amrit Udyan Timing: आम जनता के लिए इस दिन से खुलेगा अमृत उद्यान, एंट्री टाइमिंग से लेकर मिलने वाली सुविधाएं यहां देखें

Amrit Udyan Timing: राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान आम जनता के लिए 2 फरवरी से खुलने वाले है। इसकी एंट्री से लेकर टिकट तक की सारी जानकारी यहां देखें...

Amrit Udyan Timing: राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान आम जनता के लिए खुलने के लिए तैयार है। पिछली बार जो लोग अपने काम और अन्य कारणों के चलते अमृत उद्यान नहीं घूम पाए थे, वह इस बार अमृत उद्यान घूमने जा सकते हैं। अमृत उद्यान के खुलने की जानकारी राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान से मिली। इसके अनुसार फरवरी मे अमृत उद्यान खोला जाएगा। इसमें 4 दिनों को आरक्षित किया गया है। अगर आप भी अमृत उद्यान घूमने जाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको अमृत उद्यान के खुलने की तिथि से लेकर घुमने के समय, टिकट आदि की पूरी जानकारी मिलेगी ।

Rashtrapati Amrit Udyan

अमृत उद्यान आम जनता के लिए 2 फरवरी से खुलेगा

अमृत उद्यान तिथि

राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान को पर्यटकों के लिए 2 फरवरी से खोला जाएगा और इसका समापन 31 मार्च को होगा। 2 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक आप अमृत उद्यान घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि ये सप्ताह के 6 दिन के लिए खुला रहेगा। सोमवार को पर्यटकों के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान इसके रखरखाव का काम पूरा किया जाएगा। इसके अलावा 4 दिन का समय विशेष श्रेणियों के लिए आरक्षित किया गया है।

End of Feed