दिल्ली

Delhi Metro Tourist Card: इस खास कार्ड से मिलेगा दिल्ली मेट्रो में अनलिमिटेड राइड का मौका, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Delhi Metro Tourist Card: डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों के लिए नया टूरिस्ट स्मार्ट कार्ड की शुरुआत की है। इस कार्ड के माध्यम से आपको दिल्ली मेट्रो में अनलिमिटेड यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

Image

दिल्ली मेट्रो टूरिस्ट कार्ड से मिलेगी अनलिमिटेड यात्रा का मौका

Photo : iStock

Delhi Metro Tourist Card: दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। दिल्ली मेट्रो ने लोगों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा बहुत आसान बना दी है। यही कारण है कि इसे दिल्ली की लाइफलाइन कहा जाता है। दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने एक टूरिस्ट कार्ड लॉन्च किया है। इसके माध्यम से यात्री अनलिमिटेड यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

जिस प्रकार अनलिमिटेड यात्रा के लिए डीटीसी बसों का पास बनता है, ठीक उसी प्रकार से दिल्ली मेट्रो का टूरिस्ट पास काम करेगा। दिल्ली दर्शन का प्लान करने वाले लोगों के लिए ये एक अच्छा अवसर है। आपको हर स्टेशन की टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी और ना ही हर स्टेशन की टिकट का अलग-अलग भुगतान करना होगा। एक बार में कुछ रुपयों में आपको अनलिमिटेड राइड करने का अवसर प्राप्त होगा। आइए आपको इस कार्ड के लाभों के बारे में बताएं...

दिल्ली मेट्रो टूरिस्ट कार्ड

दिल्ली मेट्रो में बनने वाले टूरिस्ट कार्ड को दो श्रेणियों में बांटा गया है। श्रेणी कार्ड की वैधता के अनुसार बांटी गई है। दिल्ली मेट्रो के टूरिस्ट कार्ड की वैधता 1 या 3 दिन की होगी। इस कार्ड का उपयोग कर पूरे दिन अनलिमिटेड यात्रा की जा सकती है। एक दिन की वैधता वाले टूरिस्ट कार्ड की कीमत 200 रुपये हैं, जबकि 3 दिन की वैधता वाले टूरिस्ट कार्ड की कीमत 500 रुपये है। लेकिन इसमें भी एक खास बात है। जिस प्रकार नियमित तौर पर प्रयोग में आने वाले मेट्रो कार्ड में 50 रुपये का कार्ड होता है, जो रिफंडेबल होता है वैसे ही टूरिस्ट कार्ड में भी होगा। इसमें 50 रुपये कार्ड के रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में शामिल है। उसके अनुसार कार्ड की कीमत आपको क्रमशः 150 और 450 रुपये की होगी। इस कार्ड का प्रयोग इसकी वैधता के दौरान अनलिमिटेड बार किया जा सकता है।

कहां से मिलेगा दिल्ली मेट्रो टूरिस्ट कार्ड

दिल्ली मेट्रो द्वारा लॉन्च किया गया ये टूरिस्ट कार्ड आपको किसी भी मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर से मिल जाएगा। आप आसानी से स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर जाकर 1 दिन या 3 दिन की वैधता वाले कार्ड को बनवा सकते हैं। लेकिन इस मेट्रो कार्ड को बनवाने से पहले ये भी जान लीजिए कि ये कार्ड केवल डीएमआरसी की लाइन पर लागू होगा। किसी भी और लाइन या एयरपोर्ट लाइन पर यात्रा करने के लिए ये कार्ड मान्य नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'