दिल्ली

Delhi: फिर बदला मौसम का मिजाज, झूमकर बरस रहे बादल, आया येलो अलर्ट

आज दोपहर तक तप रहे दिल्ली में अचानक आई बारिश ने मौसम में कुछ ठंडक ला दी है। अचानक बदले इस मौसम की चेतावनी मौसम विभाग ने पहले ही दे दी थी। दिल्ली वालों के लिए राहत की बात है कि अगले पांच-छह दिनों तक हीटवेव की चेतावनी भी नहीं है।

Image

दिल्ली में बरसे बादल

Delhi Weather: शनिवार की दोपहर तेज धूप और गर्मी से दिल्ली वालों का जीना दूभर हो रहा था कि अचानक बदले मौसम ने कुछ ठंडक पहुंचाई है। शनिवार दोपहर दिल्ली में घने बादलों के बीच जोरदार बारिश हो रही है। साउथ दिल्ली, कनॉट प्लेस, द्वारका, नरेला, करोल बाग, रोहिणी, लक्ष्मी नगर और नोएडा-गाजियाबाद के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश आई।

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार धूल उड़ाने वाली तेज हवाओं के साथ शनिवार को हल्की बारिश देखी जा सकती है। खास तौर पर शाम के समय हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। इसके अलावा 23 तारीख तक किसी तरह के हीटवेव की चेतावनी भी नहीं है।

हालांकि, पहले भी मौसम विभाग ने शनिवार को धूलभरी आंधी के साथ बारिश का अनुमान जताया था। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article