Delhi News: दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दिन भर बादल छाए रहने और सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 93 प्रतिशत रही। विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश के कारण मंगलवार से कोहरा छा सकता है, जो दिसंबर के पहले सप्ताह तक बना रह सकता है।
दिल्ली में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश
दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। इसके पहले लगातार दो दिन न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से कम था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
