दिल्ली-NCR में 15 मिनट में होगी झमाझम बारिश! हवाओं ने पकड़ी रफ्तार

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, यानी दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद आदि शहरों में रहते हैं तो अगले 15 मिनट में आपके इलाके में झमाझम बारिश की संभावना है। यही नहीं रात साढ़े 8 बजे तक बारिश की संभावना बनी हुई है। हवाओं ने अभी से ही रफ्तार पकड़ ली है।

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को कल से ही भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। कल शाम तेज हवाओं और बारिश के बाद एक बार फिर आज हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम की जानकारी देने वाली विभिन्न Apps के अनुसार अगले तीन घंटे में यानी साढ़े पांच बजे से रात साढ़े 8 बजे तक बारिश की सबसे ज्यादा संभावना है। हालांकि, इसके बाद भी रात साढ़े 9 बजे भी बारिश की संभावना 50 फीसद से ज्यादा है।

Delhi-Rain (1)

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। साढ़े पांच बजे बारिश की संभावना 70 फीसद तक है। जबकि साढ़े 6 बजे 52 फीसद, साढ़े 7 बजे 40 फीसद और साढ़े 8 बजे बारिश की संभावना 66 फीसद तक है।

End of Feed