यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, 370 बोगियों में जोड़ी जाएंगे 1000 नए जनरल कोच

रेलवे ने अगले साल होली पर त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए 370 जोड़ी ट्रेनों में नवंबर के अंत तक 1000 नए जनरल कोच जोड़े जाएंगे। रेलवे ने अगले दो सालों में 10,000 नॉन-एसी कोच जोड़ने की योजना बनाई है। ये सभी कोच एलएचबी श्रेणी के होंगे।

Delhi News: रेलवे बोर्ड ने प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत 370 ट्रेनों में 1000 नयी सामान्य बोगियां यानी जनरल कोच जोड़े जाएंगे। इन ट्रेनों में नए कोच जोड़े जाने की प्रक्रिया इस महीने नवंबर के अंत तक पूरी कर ली जाएगी।

2025 में त्योहारी भीड़ से निपटने की तैयारी शुरू

बोर्ड ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कई ट्रेन में 583 सामान्य बोगियां पहले ही लगाई जा चुकी हैं। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शेष बोगियों को जोड़ने की प्रक्रिया देशभर के सभी रेल जोनों और मंडलों में चल रही है। यह इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने अगले साल 2025 में होली पर त्योहारी भीड़ से निपटने के लिए योजना बनाने के साथ तैयारी शुरू कर दी है।’’

End of Feed