DU News: दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों को 'गोबर' से लीपा, बोलीं- यह रिसर्च का हिस्सा

cow dung in class room: वीडियो में लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य प्रत्यूष वत्सला कॉलेज कर्मियों की मदद से दीवारों पर गोबर का लेप लगाती नजर आ रही हैं।

cow dung in class room: दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कक्षा की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए दिख रही हैं। प्राचार्य प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि यह काम एक संकाय सदस्य द्वारा शुरू की गई शोध परियोजना का हिस्सा है। उन्होंने कथित तौर पर खुद ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ यह वीडियो साझा किया है, जिसमें बताया गया कि कक्षाओं को ठंडा रखने के लिए देसी तरीके अपनाए जा रहे हैं।

cow dung in class room

लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्य प्रत्यूष वत्सला दीवारों पर गोबर का लेप लगाती दिखीं

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का नाम है 'पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके तापीय तनाव नियंत्रण का अध्ययन।' उन्होंने कहा, 'यह प्रक्रियाधीन है। मैं एक सप्ताह के बाद पूरे शोध का विवरण साझा कर सकूंगी। शोध ‘पोर्टा केबिन’ में किया जा रहा है। मैंने उनमें से एक पर खुद ही लेप लगाया है क्योंकि प्राकृतिक मिट्टी को छूने से कोई नुकसान नहीं होता। कुछ लोग पूरी जानकारी के बिना गलत सूचना फैला रहे हैं।'

End of Feed