नितिन गड़करी आज देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में वह सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री (Minister of Road Transport and Highways of India) नितिन गड़करी (Nitin Gadkari) की पहचान उनके काम से होती है। देशभर में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाने के लिए उनकी जमकर तारीफ होती है। वह एक ऐसे शख्स हैं, जिनकी आलोचना उनके विरोधी भी नहीं कर पाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना में विपक्ष जमकर बोलता है, लेकिन नितिन गड़करी की आलोचना वे भी नहीं कर पाते। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि ऐसे लोकप्रिय नेता के लिए जिनकी पहचान ही काम है, उन्हें कोई गाय के गोबर और गौमूत्र से बनी वाइन पिलाने की बात कर सकता है? लेकिन ऐसा हुआ, चलिए जानते हैं -
नितिन गड़करी को लोग द हाईवे किंग ऑफ इंडिया (The Highway King of India) भी कहते हैं। उनके सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहते हुए इतनी हाईवे और एक्सप्रेसवे बने हैं और बन रहे हैं कि उनके लिए यह उपाधि सही भी लगती है। यहां हम कुछ एक्सप्रेसवे की लिस्ट दे रहे हैं, जो नितिन गडकरी के कार्यकाल में बने हैं या बन रहे हैं।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (
मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (
बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे (Bangalore–Chennai Expressway) 258 किमी
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (
ईस्टर्न पैरिफरल वे (Estern Paripheral way) 135 किमी
द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) 27.6 किमी
अहमदाबाद-धौरेला एक्सप्रेसवे (Ahmedabad-Dholera Expressway) 109 किमी
अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे (
रायपुर-विशाखापटनम एक्सप्रेसवे (Raipur-Visakhapatnam Expressway) 464 किमी
चेन्नई पोर्ट-मदुरावोयल एक्सप्रेसवे (Chennai Port – Maduravoyal Expressway) 19 किमी
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi–Amritsar–Katra Expressway) 670 किमी
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (Gorakhpur Link Expressway) 91.35 किमी
किसने गाय के गोबर और गौमूत्र से वाइन पिलाने की बात?
नितिन गड़करी ने अनफिल्टर्ड बाई समदीश (Unfiltered by Samdish ft.) के साथ एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि एक बार वह रात को बाला साहेब ठाकरे के पास गए थे। जब वह गए तो उस समय सुला वाइन के चौगुले जी उनके पास बैठे थे। चौगुले जी वहां एक स्पेशल वाइन लेकर आए थे। बाला साहेब ने सब गिलास में वाइन डाली और तब बाला साहेब से जो बातचीत हुई वह कुछ इस प्रकार थी।
ये भी पढ़ें - महाकुम्भ के लिए भारतीय रेलवे का Toll Free Number
बाला साहेब - तुम लो
नितिन गड़करी - मैं नहीं पीता
बाला साहेब - क्यों?
नितिन गड़करी - कभी नहीं पिया है, मैं नींबू शरबत पियूंगा।
बाला साहेब - (चौगुले जी को संबोधित करते हुए) चौगुले च... छाप है। इसके लिए गाय के गोबर और मौमूत्र से वाइन बनाओ, तब ये पिएगा।
इस इंटरव्यू के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि उनके प्रति बाला साहेब ठाकरे का बड़ा प्रेम था। उन्होंने इस इंटरव्यू में खुलकर बात की और कहा कि वह ज्यादा टैलेंटेड नहीं हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें इंजीनियर कहते हैं,लेकिन मैं तो इंजीनियरिंग के एडमिशन के लिए डिस्क्वालिफाई हो गया था।
