दिल्ली में छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज; यमुना किनारे बनेंगे 17 मॉडल घाट, सरकार कराएगी सांस्कृतिक कार्यक्रम

दिल्ली में इस साल छठ पूजा पहले से कहीं अधिक भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ की तैयारियों को लेकर अहम घोषणाएं करते हुए बताया कि यमुना नदी पर छठ पूजा के आयोजन से जुड़ा प्रतिबंध हटा लिया गया है। सरकार राजधानी में 17 आधुनिक मॉडल छठ घाट तैयार कर रही है, जहां व्रतियों के लिए टेंट, बिजली, शौचालय, पेयजल और सफाई जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दिल्ली के सभी जिलों और उपजिलों में भी कम से कम एक मॉडल घाट बनाया जा रहा है।

Chhath Pooja Delhi News: दिल्ली में इस बार छठ महापर्व पहले से कहीं ज्यादा भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज छठ की तैयारियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार ने इस बार यमुना नदी पर छठ पूजा के आयोजन से जुड़ा प्रतिबंध हटा लिया है और राजधानी में साफ-सुथरे, सुरक्षित और आधुनिक छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं।

chhath puja delhi cm conference

मीडिया को संबोधित करतीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता (चित्र सााभार: @gupta_rekha)

सरकार बना रही 17 मॉडल छठ घाट

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार यमुना नदी के किनारे 17 मॉडल छठ घाट बना रही है। इन घाटों पर छठ व्रतियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध होगी। टेंट, बिजली, शौचालय, पेयजल और सफाई की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के सभी जिलों और उपजिलों में कम से कम एक मॉडल छठ घाट तैयार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

End of Feed