Delhi News: दिल्ली में 'पानी संकट' और 'फर्जी बिलों' पर मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान, कह दी ये बात

Delhi Water Bill: दिल्ली में पानी संकट और फर्जी बिलों पर प्रवेश वर्मा का बयान कि समाधान निकालने तक किसी का पानी और बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

Delhi Water Bill: दिल्ली में बढ़ते पानी संकट और फर्जी बिलिंग के मामलों को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पिछली केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने जनता को गुमराह कर झूठे वादे किए और अब लोग लाखों के फर्जी पानी के बिलों से परेशान हैं।

Pravesh Verma

दिल्ली सरकार में मंत्री परवेश वर्मा

वर्मा ने आरोप लगाया कि 10 साल सत्ता में रही सरकार ने लोगों को डराने और धमकाने के लिए लाखों के फर्जी पानी के बिल भेजे। उन्होंने कहा कि 100 गज और 25 गज के छोटे मकानों में भी लाखों रुपये के बिल आ रहे हैं, जो साफ तौर पर सरकारी धांधली को दर्शाता है।

End of Feed