दिल्ली

सफर की भीड़ होगी कम, दिल्ली से इन दो राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

होली और ईद बीतने के बाद भी ट्रेनों से भीड़ कम होती नहीं दिख रही है। यात्रियों को अब भी टिकट करने में उतनी ही दिक्कत हो रही है। ऐसी स्थिति में कुछ सुधार के लिए रेलवे ने दिल्ली से हावड़ा और रांची की दो ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। ये स्पेशल ट्रेनें 2, 3, 4, 5, 11 और 12 अप्रैल को दिल्ली से चलेंगी।

Image

दिल्ली से दो राज्यों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों और छुट्टियों के बीच दिल्ली से अपने गांव-घरों की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। टिकट कंफर्म कराने की जद्दोजहद के बीच रेलवे ने एक राहत देने वाला ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से हावड़ा और रांची के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन दोनों स्पेशल ट्रेनों में AC कोच, स्लीपर और सामान्य कोच की व्यवस्था रहेगी। आइए जानते हैं स्पेशल ट्रेनों के बारे में।

आनंद विहार से हावड़ा

हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (03011/03012) शाम 5:40 पर हावड़ा से चलेगी और अगले दिन 10:30 पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ये ट्रेन हावड़ा से दिल्ली की ओर 4, 5, 11 और 12 अप्रैल को चलेगी। वापसी में 6, 7, 13 और 14 अप्रैल को यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से रात 12:30 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 3 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इसका स्टॉपेज बंडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा और टूंडला स्टेशन पर रहेगा।

नई दिल्ली से रांची

नई दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन (02817/02818) 2 अप्रैल को दोपहर 2 बजे रांची से चलेगी और 3 अप्रैल दोपहर 2 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 3 अप्रैल को दोपहर 3:50 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 3:50 बजे रांची पहुंचेगी।

इसके अलावा एक और ट्रेन रांची से चलने वाली है। ट्रेन संख्या 02819/02820 रांची-नई दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। ट्रेन संख्या 02819 रांची-नई दिल्ली स्पेशल 4 अप्रैल को रांची से खुलेगी। यह ट्रेन केवल एक ट्रिप करेगी और रांची से दोपहर 1:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोमो, गया, प्रयागराज होते हुए शाम 6:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 02820 नई दिल्ली - रांची स्पेशल 5 अप्रैल को नई दिल्ली से चलेगी। यह नई दिल्ली से शाम 7:30 बजे खुलेगी और अगले दिन शाम 8:15 पर रांची पहुंचेगी। वापसी में भी ये प्रयागराज, गया, गोमो, रुकते हुए जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article