केजरीवाल को हराकर सीएम पद के दावेदार बने प्रवेश वर्मा, जीत से गदगद पत्नी और बेटी ने दिल्ली की जनता को कहा दिल से Thank You

Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री के अहम दावेदारों में से एक माना जा रहा है। उनकी जीत पर बेटी सानिधि ने कहा कि नई दिल्ली के लोगों ने अगले पांच साल तक हमें उनकी सेवा करने का मौका दिया, इसके लिए मैं उनका धन्यवाद देती हूं। वहीं प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति वर्मा ने कहा कि दिल्ली के लोग परेशान थे और वे बदलाव चाहते थे।

Delhi Assembly Election 2025: नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को जीत मिली है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा की यह जीत काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने आप के सीएम का चेहरा माने जारे केजरीवाल को शिकस्त दी है। प्रवेश वर्मा भाजपा की ओर से दिल्ली के सीएम पद के अहम दावेदारों में से एक हैं। उनकी जीत पर बेटी सानिधि ने नई दिल्ली की जनता का धन्यवाद दिया। वहीं प्रवेश वर्मा की पत्नी ने कहा कि दिल्ली के लोग परेशान थे और वे विकास और बदलाव चाहते थे।

BJP Candidate Daughter

प्रवेश वर्मा की बेटी सानिधि

विधायक बनकर हम बहुत खुश - सानिधि

नई दिल्ली सीट से बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की बेटी सानिधि ने कहा कि "हम सभी बहुत खुश हैं। मैं नई दिल्ली के लोगों को अगले पांच साल तक हमें उनकी सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देती हूं। हम विधायक बनकर बहुत खुश हैं। हमने हमेशा पार्टी द्वारा दिए गए पदों को स्वीकार किया है, इस बार भी हम इसे खुशी से स्वीकार करेंगे।" प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति वर्मा ने कहा कि "हम बहुत खुश हैं और हर किसी, कार्यकर्ताओं के प्रति आभारी हैं। हमें पीएम मोदी, दिल्ली के लोगों और भगवान पर विश्वास था। उन्होंने कहा कि मुद्दे स्पष्ट थे, दिल्ली के लोग परेशान थे, वेबदलाव चाहते थे, विकास चाहते थे। पीएम मोदी विकास सुनिश्चित करेंगे।"

End of Feed