दिल्ली

27 साल बाद पहली बार दिल्ली में खिला कमल, जानें भाजपा की जीत के प्रमुख कारण

Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Won in Delhi Assembly Election Today, key Highlights Hindi mein: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो रहे हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बड़े-बड़े नेता चुनाव हार गए हैं और भाजपा बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है। चलिए जानते हैं दिल्ली में भाजपा की जीत के प्रमुख कारण -

Image

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के प्रमुख कारण

Photo : Times Now Digital

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणा घोषित हो रहे हैं। रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी को 70 में से 47 सीटें मिलती दिख रही हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव हार गए हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में सभी 70 सीटों पर मतदान हुआ था। चलिए जानते हैं भाजपा की जीत के प्रमुख कारण -

  1. पीएम मोदी की अपील, देश की सेवा करने का मौका तीन बार मिला, दिल्ली की सेवा करने का अवसर दें।
  2. पीएम मोदी का आश्वासन दिल्ली में चल रही सभी योजनाएं जारी रहेंगी और महिलाओं को 2500 सम्मान राशि देने वादा।
  3. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबैंसी (ये भी पढ़ें - जंगपुरा की परीक्षा में हारे पूर्व शिक्षामंत्री, हार स्वीकार कर बोले समीक्षा करेंगे)
  4. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे AAP के बड़े नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
  5. कांग्रेस का मजबूती से चुनाव लड़ना, जिसे AAP के वोटर बंट गए और इसका फायदा भाजपा ने उठा लिया।
  6. दिल्ली के लोगों ने डबल इंजन पर मुहर लगाई। दिल्ली में लंबे समय बाद केंद्र और दिल्ली में एक सरकार की चाह।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article