प्रवेश वर्मा का बड़ा बयान, दिल्ली में बदले जाएंगे जगहों के नाम

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज विधानसभा में दिल्ली में जगहों के नाम बदलने पर कहा कि नाम बदलने से विकास नहीं रुकता है, नाम बदलना हमारी संस्कृति को वापस लेकर आता है। बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलने की मांग की है। वहीं नीलम पहलवान ने भी कल नजफगढ़ का नाम बदलकर 'नाहरगढ़' करने का प्रस्ताव पेश किया है।

Delhi News: आज विधासभा में दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा नाम बदलना हमारी संस्कृति को वापस लेकर आता है, इससे विकास नहीं रुकता। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति जो अतिक्रमण करने वाले मुगलों ने ध्वस्त कर दी थी उसको भी वापस लेकर आया जाएगा।

Pravesh Varma

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा

हम नाम बिल्कुल बदलेंगे लेकिन उसके साथ काम भी करेंगे।

प्रवेश वर्मा ने कहा कि नाम बदलना हमारी संस्कृति को वापस लेकर आता है, नाम बदलने से विकास नहीं रुकता है नाम बिल्कुल बदलेंगे। नाम के साथ काम भी करेंगे औरअपने संस्कृति को मजबूत करेंगे। अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे, हम दिल्ली का हित भी देखेंगे और देश का हित भी देखेंगे।

End of Feed