दिल्ली

दिल्ली का बिगड़ने वाला है मौसम, दफ्तर से निकलने से पहले देखें IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें उन्होंने एक-दो घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की बूंदा-बांदी से मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन दोपहर बाद बादल छट गए, लेकिन शाम होते-होते मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया।

Image

दिल्ली बारिश

Photo : iStock

Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें उन्होंने एक-दो घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में शुक्रवार सुबह हल्की बूंदा-बांदी से मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन दोपहर बाद बादल छट गए, लेकिन शाम होते-होते मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया।

ठंड का लौटा एहसास

मौसम के करवट बदलने से एक बार फिर ठंड का एहसास वापस लौट आया है, वरना पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की दोपहर काफी गर्म हो रही थी। पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश, ठंडी हवाओं और बादलों की वजह से सर्दी लौट आई है।

उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश

उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को हिमपात और बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं। हिमपात और बारिश से जम्मू में दो लोगों की मौत हो गई और उत्तराखंड में हिमस्खलन में 41 मजदूर फंस गए। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में एक और हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।जम्मू और हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बारिश हुयी जिससे कई जिलों में स्कूल बंद कर दिया गया। बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article