Delhi Police Patrolling: राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को सामान्य गश्ती की शुरुआत की। इसी के साथ ही चौराहों पर बैरिकेटिंग लगाकर पुलिसकर्मी वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने वाहनों की चेकिंग का वीडियो जारी किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस रात 9 बजे से दो बजे तक रात्रि गश्त के तहत सुरक्षा अभियान चला रही है।
दिल्ली पुलिस चेकिंग (फाइल फोटो)
दिल्ली के संयुक्त आयुक्त संजय के जैन ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि हमने आज सामान्य गश्त की शुरुआत की। इसके लिए लगभग 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है... हर थाना क्षेत्र में 4 से 5 कर्मी वाहन चेकिंग के लिए उतारे गए हैं। ट्रैफिक के साथ मिलकर ज्वाइंट नाके लगाए जा रहे हैं ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगे।
यह भी पढ़ें: सांसद के निजी सचिव के साथ ही हो गई ठगी, फर्जी हेल्पलाइन पर कर दिया फोन; 1.28 लाख रुपये की लगी चपत
उन्होंने कहा कि सभी रैंक के अधिकारी अधिक से अधिक पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं... दरअसल, पुलिस ने सामान्य गश्त की शुरुआत जनता को यह भरोसा दिलाने के लिए की है कि वह दिन-रात सतर्क है...
एक्शन मोड में नजर आई रोहिणी जिला पुलिस
दिल्ली पुलिस के आदेश के बाद रोहिणी जिला पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। सड़कों पर पुलिस टीम के साथ कई आला अधिकारी भी मौजूद हैं। यह चेकिंग रात 9 से सुबह 2 बजे तक की जा रही है, जिसका उद्देश्य अपराधियों पर अंकुश लगाना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
