दिल्ली

Delhi: सीलमपुर में महिला को जान से मारने की साजिश, घटना में जेठानी का हाथ, चार आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मारकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Image

सीलमपुर में महिला को मारी गोली

Photo : iStock

Delhi Crime News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कुछ बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने बाद वहां भागने की कोशिश कर रहे बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पीड़िता की पहचान सदमा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद का है। जिसमें महिला की जेठानी का हाथ बताया जा रहा है।

पारिवारिक विवाद में महिला की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने महिला की हत्या पारिवारिक विवाद को लेकर की है। बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला की जेठानी का हाथ है। अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर उसे गोली मारी है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। अधिकारी ने आगे बताया कि महिला के पेट में गोली लगी थी। उसे इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू की।

घायल महिला के जेठ मोहम्मद अमन ने बताया, "मेरी बीवी और मेरे बीच थोड़ी अनबन चल रही थी, लेकिन यह इतना बड़ा मामला नहीं था। मेरी मां से भी बात हो रही थी, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं थी। "उन्होंने आगे बताया, "मेरी बीवी ने अपने मायके में फोन कर दिया और अपने भाइयों को बुला लिया। उनके तीन भाई आए और मेरे भाई जावेद से बात करने लगे। तभी उनके एक भाई ने मेरे भाई जावेद पर हमला कर दिया और बंदूक निकाल ली। इसी दौरान मेरे पिता आ गए और उन्होंने उनका हाथ नीचे कर दिया, लेकिन दूसरे भाई ने फिर से बंदूक उठाई और गोली चला दी।

(इनपुट-IANS)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article