ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के नई आबादी के नाजिम चौक के पास स्थित मोबाइल शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग की आग बुझाने की कोशिश जारी है।

Image

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा स्थित एक मोबाइल की दुकान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग की लपटें देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल विभाग के आने से पहले स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की जा रही थी। घटना ग्रेटर नोएडा के कस्बा दादरी थाना क्षेत्र के नई आबादी के नाजिम चौक के पास स्थित मोबाइल शॉप की है। आग लगने से मोबाइल की दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दुकान का सामान जलकर राख

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग के कारण दुकान में मौजूद लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। देखते ही देखते ये आग दुकान में रखे अन्य सामानों में फैल गई। आग केे विकराल रूप को देख पूरे इलाके में अफरा-तरफी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझ नहीं पाई। पुलिस मामले की जांच करते हुए ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुकान में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते आग के मामलों को देखते हुए दमकल विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है और सुरक्षा मानकों का पालन करने का अनुरोध किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article