Republic Day 2025: देश में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न, पीएम ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Republic Day 2025: भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स के माध्यम से देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

Republic Day 2025: भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन भारत का संविधान लागू किया गया था, जिसके बाद भारत एक गणराज्य बना। इस दिन को चिह्नित करते हुए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह राष्ट्रीय उत्सव संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त व समृद्ध भारत बनाने की दिशा में जारी प्रयासों को और मजबूत करे।

Republic Day 2025

देश में 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न

पीएम ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो।" उन्होंने कहा, "यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।"

End of Feed