दिल्ली

Republic Day 2025: दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े, DCP ईस्ट दिल्ली ने लिया व्यवस्था का जायजा

Republic Day 2025: दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीत दिल्ली-यूपी की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा देने के लिए शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया।

Image

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े

Republic Day 2025: आज नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली में सुरक्षा के लिए 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस बीच राजधानी की सुरक्षा के लिए शाहदरा जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम ने यमुना खादर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान गीता कॉलोनी थाने के एसएचओ सत्यवान और कृष्णा नगर थाने के एडिशनल एसएचओ अर्जुन सिंह अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे।

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े

दिल्ली-यूपी बॉर्डर से सटे इलाके में सुरक्षा इंतजाम कैसे हैं इसे लेकर शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा, "सबसे पहले, मैं सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। हर साल की तरह, इस बार भी हमने शाहदरा जिला में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था बनाई है।" डीसीपी ने बताया कि शाहदरा जिला की सभी अंतरराज्यीय सीमाएं, खासकर गाजियाबाद से लगने वाली सीमा, कल रात से पूरी तरह सील कर दी गई हैं। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से शांतिवन जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की और स्वीकृति मिलने पर ही उन्हें आगे जाने दिया।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने यह भी बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड तक स्थिति ऐसी ही रहेगी। शाहदरा जिला में सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई कड़े इंतजाम किए गए हैं। शाहदरा जिले में दिल्ली पुलिस के ही 850 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा, अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवानों की भी तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर, चेकिंग के लिए करीब 50 बेरिकेड्स लगाए गए हैं और माउंटेड पुलिस (घोड़े पर सवार पुलिसकर्मी) की भी तैनाती की गई है, खासकर यमुना खादर इलाके में। इसके अलावा, दो बोर्ड भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए जाएंगे।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article