Delhi: रोहिणी में झुग्गीवासियों ने किया फायर ब्रिगेड के अधिकारियों पर पथराव, देरी के कारण 800 झुग्गियां हुई जलकर राख

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 में आग लगने से करीब 800 झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस दौरान आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मियों पर झुग्गीवासियों न पथराव किया। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की टीम 40 मिनट देरी से आई थी। इतना समय झुग्गियों को राख में बदलने के लिए काफी था। इससे गुस्साए लोगों ने पथराव किया।

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 इलाके में आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम पर झुग्गीवासियों ने पथराव किया। बताया जा रहा है कि झुग्गीवासी दमकलकर्मियों के देरी से आने पर गुस्साए हुए थे। आग बुझाने में देरी होने के कारण यहां कई झुग्गियां जलकर राख हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि रोहिणी की झुग्गियों में लगी आग में 800 से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस घटना में दो बच्चों की मौत भी हो गई थी।

Delhi News

रोहिणी में झुग्गीवासियों ने किया फायर ब्रिगेड के अधिकारियों पर पथराव

दमकलकर्मियों पर झुग्गीवासियों ने किया पथराव

सूत्रों के बताया, "हां, जब हमारी टीम मौके पर पहुंचीं, तो उसी इलाके के कुछ लोगों ने दमकल कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे आग बुझाने में और भी चुनौती उत्पन्न हो गई।" आग में अपने करीबी को खोने वाले झुग्गी निवासी के अनुसार, दमकलकर्मी पहली कॉल के करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे । उन्होंने कहा कि झुग्गी को पूरी तरह से राख कर देने के लिए इतना समय काफी था। आग में मारे गए आलम (2.5 वर्ष) के मामा 52 वर्षीय जोसन ने बताया, "उन्हें वहां पहुंचने में करीब 40 मिनट लगे। तब तक हम सब कुछ खो चुके थे।"

End of Feed