Delhi: हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह की दीवार ढहने से बड़ा हादसा; 6 की दर्दनाक मौत, कई घायल

लगातार हो रही बारिश ने दिल्ली में हादसों का सिलसिला तेज कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस पर हुमायूं मकबरे के पास पट्टे शाह दरगाह की दीवार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना शहर में बारिश से हो रही लापरवाही और जर्जर ढांचों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Humayun Tomb Collapse: स्वतंत्रता दिवस के दिन 15 अगस्त को दोपहर करीब 3:55 बजे हजरत निजामुद्दीन थाना क्षेत्र से पुलिस को सूचना मिली कि हुमायूं मकबरे के पीछे स्थित फतेह शाह दरगाह की दीवार गिर गई है और कई लोग मलबे में फंसे हुए हैं। भारी बारिश के चलते पट्टे शाह दरगाह परिसर के दो कमरे, उनकी छत और एक साइड की दीवार अचानक ढह गई।

Humayun Tomb NDRF Rescue Operation (Photo: ANI)

हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह की दीवार ढहने से हादसा (फोटो: ANI)

हादसे के समय करीब 10–12 लोग वहां मौजूद थे, जिनमें से अधिकतर दरगाह पर आए बाहरी लोग थे। सूचना मिलते ही SHO/हजरत निजामुद्दीन और उनकी टीम महज पांच मिनट में मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। तुरंत ही DFS, CATS, DDMA, NDRF, MCD, ASI और जिला प्रशासन समेत सभी एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। दमकल विभाग और एम्बुलेंस की मदद से 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया।

End of Feed