दिल्ली में पार्किंग बना लूट का अड्डा! 20 की जगह वसूल रहे 200 चार्ज, ठेकेदारों की मनमानी से लोग परेशान

दिल्ली में पार्किंग ठेकेदार मनमाने तरीके से लोगों से अतिरिक्त शुल्क वसूल रहे हैं। कई जगहों पर निर्धारित 20 रुपये प्रति घंटे की बजाय 200 रुपये तक वसूला जा रहा है और पर्ची देने से इनकार किया जा रहा है। एमसीडी ने जुर्माना लगाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा। महापौर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं अनियमित पार्किंग के कारण जाम की समस्या भी बढ़ रही है।

Delhi Parking News: दिल्ली में पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। तय शुल्क से कई गुना अधिक पैसा वसूलने और पर्ची न देने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। चांदनी चौक, लाजपत नगर से लेकर हौजखास गांव तक कई जगहों पर पार्किंग ठेकेदार मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। निर्धारित 20 रुपये प्रति घंटे की जगह लोगों से 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, जब वाहन मालिक आपत्ति दर्ज कराते हैं तो शुल्क कम कर दिया जाता है, लेकिन इसके बदले पर्ची देने से इनकार कर दिया जाता है।

Parking - istock

सांकेतिक फोटो (istock)

हाल ही में एमसीडी ने ऐसे ही मामलों में ठेकेदारों पर 24 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। हौजखास गांव में हुई एक जांच में पार्किंग कर्मी ने 25 मिनट के लिए खड़े वाहन का 200 रुपये मांगा, लेकिन बहस होने पर शुल्क घटाकर 50 रुपये कर दिया। यह साफ दर्शाता है कि नियमों की अनदेखी खुलेआम हो रही है।

End of Feed