दिल्ली

द्वारका में नवविवाहिता की 'खुदकुशी' पर सवाल, पिता ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने का लगाया आरोप

दिल्ली के द्वारका इलाके से नवविवाहिता की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 22 वर्षीय कोमल उर्फ वर्षा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Image

दिल्ली के द्वारका में नवविवाहिता की मौत पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके से नवविवाहिता की मौत का मामला प्रकाश में आया है। 22 वर्षीय कोमल उर्फ वर्षा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 16 अप्रैल को बाढू सराय निवासी अमन के साथ धूमधाम से उसकी शादी हुई थी। कोमल के पिता दिनेश ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही अमन और उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के पिता ने बेटी के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि वे बेटी को दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक वर्षा ने पहले भी अपने पति और ससुराल वालों द्वारा मारपीट और दहेज की मांग की शिकायत अपने पिता से की थी। पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न और संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप-विभागीय मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बाद मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

आरटीआरएम अस्पताल में कोमल को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

इस मामले में पुलिस की ओर से पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों के बयान लिए जा रहे हैं, ताकि मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। मिली जानकारी के अनुसार, अमन के ताऊ ने वर्षा के पिता दिनेश को सूचित किया कि कोमल ने आत्महत्या कर ली है। परिवार के बाढू सराय पहुंचने पर कोमल को आरटीआरएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

कोमल के पिता ने पुलिस को बताया कि डेढ़ महीने पहले जब वे अपनी बेटी को मायके लाने गए थे, तो अमन और उसके परिजनों ने विरोध किया और उसे भेजने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने कोमल के परिवार के बयान और एसडीएम जांच के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह मामला हाल ही में ग्रेटर नोएडा में निक्की की दहेज हत्या से मिलता-जुलता है, जहां निक्की को कथित तौर पर उसके पति विपिन और ससुराल वालों ने मारपीट के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर जिंदा जला दिया था। उस मामले में भी पुलिस ने पति और उसके परिजनों को हिरासत में लिया।

(आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Sanjeev Dubey
संजीव कुमार दुबेauthor

पत्रकारिता में मेरे सफर की शुरुआत 20 साल पहले हुई। 2002 अक्टूबर में टीवी की रुपहले दुनिया में दाखिल हुआ। शुरुआत टीवी की दुनिया के उस पहलू से हुई जहां हर खबर को उसके मुताबिक आकार दिया जाता है यानी उसे कसा जाता है। सहारा टीवी में मेरे कामकाज की शुरुआत पैकेजिंग से हुई जहां खबरों को अलग-अलग प्रारूपों में गढ़ने का काम होता है। फिर पीसीआर में आउटपुट एडिटर की भूमिका निभाने का मौका मिला जहां तुरंत निर्णय कर खबरों को ब्रेक करने की चुनौती रहती है। न्यूजरूम की गहमागमी के बीच रनडाउन तैयार करने की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। यहां ब्रेकिंग, हार्ड कोर की खबरों और फीचर्ड प्रोग्रामिंग ने मेरे अनुभव का दायरा तो बढ़ाया ही उसमें गहराई एवं पैनापन भी दिया। 2011 में टेलिविजन न्यूज की दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। अक्टूबर 2011 में Zee News की हिंदी वेबसाइट को अपनी अगवुाई में लॉन्च करने का मौका मिला। डिजिटल की दुनिया और टीवी की दुनिया में खबरें परोसने और खबरों को दिखाने का अंदाज बिल्कुल अलग था। मैं उस दौर में दस्तक दे चुका था जब टीवी भी स्मार्टफोन पर देखा जाने लगा था। डिजिटल पर भी ब्रेकिंग थी। अगर टीवी में प्रोग्रामिंग थी तो यहां भी बतौर फीचर, सॉफ्ट स्टोरीज का विशाल संसार था। एक नया मीडियम जो स्मार्टफोन पर बखूबी देखा और समझा जा सकता था। डिजिटल की इस दुनिया में टीवी और अखबार दोनों समाहित थे। यहां काम करते हुए डिजिटल न्यूज मीडिया की बारीकियां तो सीखी हीं। साथ ही जब जी न्यूज से विदाई ली तो उस समय 33 मिलियन यूजर्स के बीच 84 मिलियन पीवीज देखने की अपार खुशियां हासिल हुईं। जी न्यूज में एक लंबी पारी खेलने के बाद जुलाई 2017 में टाइम्स नाउ नेटवर्क से जुड़ने का अवसर मिला। 2017 में ही टाइम्स नाउ की हिंदी वेबसाइट की शुरुआत हुई। यह पहला मौका था जब टाइम्स नाउ की अगुवाई में कोई हिंदी न्यूज वेबसाइट लॉन्च हुई। यहां एक नई और युवा टीम बनी। यह टीम आक्रामक अंदाज में काम करते हुए कम समय में अपनी पहचान बनाई। डिजिटल की दुनिया के बदलते संसार में अब चुनौती पीवीज की नहीं बल्कि यूजर्स की थी, जिन्हें लाना इतना आसान नहीं थी। लेकिन टीम के जज्बे, हौसले ने असाधारण चुनौतियों को भी अपनी मेहनत एवं लगन से उसे सामान्य बनाया। डिजिटल न्यूज की दुनिया में हर पल चुनौतियों के बीच नया कुछ सीखने-समझने और कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। यह सिलसिला आज भी अनवरत जारी है-

और पढ़ें
End of Article