दिल्ली

दूसरे आरोपी तहसीन की गिरफ्तारी से खुला राज, CM पर हमले की साज़िश में आरोपी राजेश का पूरा प्लान बेनकाब।

Image

दूसरे आरोपी तहसीन की गिरफ्तारी से खुला राज, CM पर हमले की साज़िश में आरोपी राजेश का पूरा प्लान बेनकाब।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पर हमले की साज़िश में आरोपी राजेश के साथ उसके दोस्त तहसीन सैय्यद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जिससे पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि तहसीन राजेश के पूरे प्लान से वाकिफ था और शुरुआत से ही उसे हर कदम की जानकारी देता रहा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजेश ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी एक सब्ज़ी की रेहड़ी से चाकू उठाया था और उसी से हमला करने की योजना बनाई थी। लेकिन वारदात के बाद उसने चाकू फेंक दिया। फिलहाल पुलिस सिविल लाइंस इलाके में राजेश की निशानदेही पर चाकू की बरामदगी की कवायद कर रही है।

पूछताछ में पता चला है कि तहसीन और राजेश दोनों डॉग लवर हैं और अक्सर साथ रहते थे। पुलिस ने दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की, जिसमें तहसीन ने कबूल किया कि राजेश उससे कहता था—“कुछ बड़ा करना होगा।” यहां तक कि उसने यह भी कहा था, “जो भी रास्ते में आएगा, उसे छोड़ेगा नहीं।”

सूत्रों के मुताबिक, राजेश पहले सुप्रीम कोर्ट जाना चाहता था लेकिन बाद में उसने अपना प्लान बदला और वो मुख्यमंत्री आवास चला गया। उसने तहसीन को बताया था कि वह हमला करेगा। पूरी वारदात और प्लानिंग के दौरान राजेश लगातार तहसीन से बातचीत करता रहा।

पुलिस अब तक राजेश को गुजराती भवन (जहां वह रात को रुका था), वह जगह जहां उसने चाकू फेंका था और रेलवे स्टेशन (जहां से उसने चाकू उठाया था) लेकर जा चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article