Pahalgam Terror Attack: 'पाकिस्तान मुर्दाबाद', आतंकियों की करतूत ‘गैर-इस्लामी'; जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों का प्रदर्शन

Pahalgam Terror Attack: जुमे की नमाज के बाद पहलगाम हमले के खिलाफ जामा मस्जिद के बाहर नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि आतंकियों की यह करतूत ‘गैर-इस्लामी' है। प्रदर्शन करते हुए नमाजियों ने ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

Pahalgam Terror Attack: दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी मुस्लिम होने का दंभ तो भरते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा काम किया है जो पूरी तरह से ‘‘गैर-इस्लामी’’ है। जुमे की नमाज के दौरान अपने ‘कुतबे’ (धार्मिक संबोधन) में यह भी कहा कि कुरान के अनुसार, किसी एक इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का कत्ल है। पहलगाम हमले के विरोध में कई लोगों ने बांह पर काली बांधकर जुमे की नमाज अदा की। जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर एकत्र होकर पहलगाम हमले के खिलाफ प्रदर्शन किया और ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

Protest in Jama Masjid

जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन (फोटो)

नफरत का सामना कर रहे मुसलमान-बुखारी

बुखारी ने कहा कि कुरान में कहा गया है कि एक इंसान को मारना पूरी इंसानियत को मारने जैसा है और एक इंसान को बचाना पूरी मानवता को बचाने जैसा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि आतंकवाद को किसी भी आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता या इसका समर्थन नहीं किया जा सकता। बुखारी ने कहा कि पाकिस्तान की करतूत के कारण भारत के मुसलमानों को भी नफरत का सामना करना पड़ता है।

End of Feed