दिल्ली में जारी गर्मी का कहर
Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-Apr-2025: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी कहर बरपा रही है। दिन में सूरज आग बरसा रहा है, तो वहीं रात में भी गर्मी से चैन नहीं पड़ रहा है। शुक्रवार को दिनभर लू के थपेड़े भी झेलने पड़े। इस दिन सीज़न का सबसे गर्म दिन भी दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि औसत से 4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में आज भी हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले सप्ताह से गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही 10 से 20 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। साथ ही आज दिल्ली और आसपास के शहरों में लू की स्थिति भी रह सकती है।
दिल्ली में 27 और 28 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। जिसके चलते तापमान में भी हल्की कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि इससे गर्मी से ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में 29 से 1 मई तक दिन में तेज और गर्म हवाओं का सिलसिला बरकरार रहने वाला है। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आईएमडी के अनुसार 29 अप्रैल से 1 मई के दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - यूपी में आज 20 जिलों में लू की तपिश, कल से मौसम लेगा यू-टर्न; तेज हवाओं संग बारिश दिलाएगी भीषण गर्मी से राहत
दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को बी अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा 8 और 21 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया। इस दौरान अधिकतम तापमान क्रमश:41 डिग्री और 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को 41.7 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीज़न का सबसे अधिक तापमान दर्ज हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।