Delhi News: दिल्ली में आंधी से उखड़े 100 से अधिक पेड़, विशेषज्ञों ने नगर निकाय को ठहराया जिम्मेदार

दिल्ली में शुक्रवार की सुबह बारिश-आंधी के साथ हुई। इसी के साथ पेड़ों और टहनियों के गिरने और इससे हुए नुकसान की भी खबरें आने लगीं। मिली शिकायतों के आंकड़ें देखने पर पता चलता है कि दिल्ली में 100 से ऊपर पेड़ उखड़ गए हैं। इसके लिए पर्यावरणविद विकास के गलत तरीकों को जिम्मेदार मानते हैं।

Tree Uprooted In Delhi: शुक्रवार की सुबह अचानक बदले मौसम से दिल्ली में मौसम तो ठंडा हो गया लेकिन आंधी और बारिश से शहर के कई पेड़ उखड़ गए। इसको लेकर पर्यावरणविदों ने अनियंत्रित शहरी विकास को लेकर चिंता जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार पेड़ों के आसपास सीमेंट लगाकर चबूतरा आदि बना देना पेड़ों को कमजोर करता है।

over 100 trees fall in delhi

आंधी-बारिश में उखड़े 100 से ऊपर पेड़

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार तड़के आई आंधी में 100 से 200 पेड़ उखड़ गए, जिसके लिए पर्यावरणविदों ने शहर के विकास के गलत तरीके को जिम्मेदार बताया है। शहर में भारी बारिश के कारण दिल्ली नगर निगम को पेड़ गिरने की 53 शिकायतें मिलीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद को ऐसी 24 शिकायतें मिलीं, जबकि लोक निर्माण विभाग को पेड़ों के उखड़ने या टहनियों के गिरने की कम से कम 200 शिकायतें प्राप्त हुईं। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से लगभग दिनभर पेड़ों के गिरने की शिकायतें आती रहीं।

End of Feed