फ्लाइट्स पर पड़ी मौसम की मार! दिल्ली एयरपोर्ट पर 350 से ज्यादा उड़ानों में देरी; स्थिति नहीं हो पाई सामान्य

Delhi Airports: दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात की भीड़ के कारण शनिवार को 350 से अधिक उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24डॉट कॉम’ पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उड़ान प्रस्थान में औसत देरी 40 मिनट से अधिक थी।

Delhi Airports: दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई यातायात की भीड़ के कारण शनिवार को 350 से अधिक उड़ानों की आवाजाही में देरी हुई। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण शुक्रवार शाम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIGI) पर परिचालन बाधित हो गया और इसके प्रभाव से शनिवार को भी उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई।

Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट

उड़ान संचालन में हो रहा सुधार

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (DIAL) ने ‘एक्स’ पर दोपहर दो बजकर सात मिनट पर एक पोस्ट में कहा दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में सुधार हो रहा है; हालांकि, कल रात की मौसम की स्थिति के कारण कुछ उड़ानें अभी भी प्रभावित हैं। पोस्ट में कहा गया, ‘‘हमारी विभिन्न टीम और सभी हितधारक यात्रियों की किसी भी असुविधा को कम करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।’’

End of Feed