Delhi Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी फ्लाईओवर से एक बाइक सवार के नीचे गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बाइक का संतुलन बिगड़ने की वजह से पीड़ित शख्स फ्लाईओवर के नीचे गिर गया जिसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल प्रभाव से पीड़ित को उठा और अस्पताल पहुंचाया।
कहां हुआ हादसा?
यह हादसा बाहरी दिल्ली में स्थित नवजीवन हॉस्पिटल के पास हुआ, जहां फ्लाईओवर से एक बाइक सवार नीचे गिर गया। पीड़ित को काफी चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बाल-बाल बचा शख्स
इससे एक दिन पहले दिल्ली में धूल भरी आंधी ने जमकर उत्पाद मचाया था। इस दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) के सामने बाइक पर बैठा एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। दरअसल, अस्पताल के सामने मौजूद एक विशालकाय पेड़ आंधी तूफान की वजह से गिर गया और गनीमत रही कि पेड़ के नीचे बाइक पर बैठा शख्स बाल-बाल बच गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
