Delhi Airport Advisory: दिल्ली एयरपोर्ट ने फिर जारी की एडवाइजरी, आज भी हवाई अड्डे पर स्थिति सामान्य

Delhi Airport Advisory: शनिवार, 10 मई को भी दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन सामान्य है। इसकी सूचना दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके जारी की। यात्रियों को भ्रामक जानकारियों से बचने की अपील की गई है। एयरपोर्ट ने कल भी यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी।

Delhi Airport Advisory: दिल्ली हवाई अड्डे पर आज, शनिवार को सारी सुविधाएं कल की तरह ही सामान्य हैं। ये जानकारी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL)के अधिकारियों के हवाले से आई है। इस मामले पर दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी भी दी। हालांकि कुछ उड़ानें प्रभावित रह सकती हैं। शुक्रवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी।

operations at delhi airport is normal

दिल्ली एयरपोर्ट पर आज भी सामान्य है स्थिति (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन फिलहाल सामान्य है, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

End of Feed