Delhi Rain Alert Today: गर्मी और उमस से परेशान दिल्लीवासियों के लिए आसमान से राहत की फुहार बरसी है। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली में इन दिनों लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे हैं। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी और सितम ढा रही थी। हालांकि आज बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। दिल्ली के साथ ही हरियाणा में भी कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी हैं। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना भी जताई है। साथ ही हवाएं चलने के भी आसार हैं।
दिल्ली में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का भी अनुमान जताया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं शुक्रवार क दिल्ली का अधिकतम तापमान औसत से 2.6 डिग्री कम 36.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान औसत से 0.6 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन इस दौरान उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ।
अगले दो दिन रहेगी बादलों की आवाजाही
दिल्ली में आज 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। जिसकी गति बढ़कर 35 किमी प्रति घंटा तक भी हो सकती है। दिल्ली में रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही 15 से 25 किमी प्रति घंटे से लेकर 25 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं भी चल सकती है। 13 मई को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
