Delhi Airport Advisory: दिल्ली हवाई अड्डे पर आज, शनिवार को सारी सुविधाएं कल की तरह ही सामान्य हैं। ये जानकारी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL)के अधिकारियों के हवाले से आई है। इस मामले पर दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी भी दी। हालांकि कुछ उड़ानें प्रभावित रह सकती हैं। शुक्रवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन फिलहाल सामान्य है, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।
दोनों देशों के बीच सैन्य संघर्ष तेज होने के कारण देश भर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) का परिचालन करने वाली कंपनी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट पर परिचालन फिलहाल सामान्य है।
दिल्ली एयरपोर्ट ने फिर जारी की एडवाइजरी
पोस्ट में दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर लिखा है कि "दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा निर्देशित हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, कुछ उड़ान कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं और सुरक्षा प्रक्रिया का समय लंबा हो सकता है।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे:
- अपनी संबंधित एयरलाइनों से अपडेट के माध्यम से सूचित रहें।
- हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज नियमों का पालन करें।
- सुरक्षा चौकियों पर संभावित देरी के लिए समय से पहले पहुंचें।
- सुचारू सुविधा के लिए एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।
- अपनी एयरलाइन या आधिकारिक दिल्ली एयरपोर्ट वेबसाइट के माध्यम से उड़ान की स्थिति की जांच करें।
हम सभी यात्रियों से सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने और असत्यापित सामग्री साझा करने से बचने की अपील करते हैं।
आपकी समझ और सहयोग के लिए धन्यवाद..."
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
