Operation Sheeshmahal: केजरीवाल के घर के बाहर BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा, 'ऑपरेशन शीशमहल' के बाद बैकफुट पर AAP

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 26, 2023, 02:05 PM IST

Operation Sheeshmahal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले पर टाइम्स नाउ नवभारत के सनसनीखेज खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया पर हमलावर हो गई है। दिल्ली भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ी संख्या में बुधवार को केजरीवाल के आवास की तरफ कूच किया।

Operation Sheeshmahal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी बंगले पर टाइम्स नाउ नवभारत के सनसनीखेज खुलासे के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया पर हमलावर हो गई है। दिल्ली भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ी संख्या में बुधवार को केजरीवाल के आवास की तरफ कूच किया। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं में सीएम केजरीवाल के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को लूटने का काम किया है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन में खर्च हुए 45 करोड़

बता दें कि चैनल ने मंगलवार को अपने 'ऑपरेशन शीशमहल' में खुलासा किया कि केजरीवाल के बंगले के मरम्मत (रेनोवेशन) में करीब 45 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। चैनल ने सवाल उठाया कि सादगी एवं नैतिकता की बात करने वाले मुख्यमंत्री ने अपने आवास के लिए इतनी भारी-भरकम राशि क्यों खर्च की? टाइम्स नाउ नवभारत के इस खुलासे के बाद जहां AAP बैकफुट पर है। इस खर्च के बचाव में वह पीएम आवास एवं अन्य मुख्यमंत्रियों के आवास पर होने वाले खर्च की दलीलें दे रही है। केजरीवाल का बचाव आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा जैसे नेता कर रहे हैं।

End of Feed