Delhi News: कागज के ‘अवैध' गोदाम में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

दिल्ली में मंगलवार देर रात को कागज के एक ‘अवैध’ गोदाम में आग लगने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में मंगलवार देर रात को कागज के एक ‘अवैध’ गोदाम में आग लगने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों (डीएफएस) ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोदाम के मालिक सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएफएस के अधिकारियों के मुताबिक, शकरपुर इलाके में स्थित दो मंजिला इमारत में आग लगी थी, जहां एक कमरे में जले हुए कार्डबोर्ड के पीछे से सतेंद्र पासवान का शव बरामद किया गया।

One person burnt alive in fire

दिल्ली में आग

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब दो बजे इस घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और सुबह सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। पासवान की बहन सारो देवी ने बताया कि उसका भाई गोदाम में काम करता था। देवी ने कहा कि मैं रात को अपने भाई को यहां ढूंढने आई थी, लेकिन वह मुझे नहीं मिला। आज सुबह भाई का शव बरामद किया गया।

End of Feed