Delhi: यमुना की अविरल धारा का संकल्प; गंदगी, अफसरशाही और भ्रष्टाचार से मुक्ति की ओर सीएम का एलान

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन की शुरुआत भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने यमुना नदी की सफाई को प्राथमिकता बताते हुए इसे अविरल धारा के रूप में पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के विकास और स्वच्छता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Delhi Yamuna Cleaning: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन की शुरुआत भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने यमुना नदी की सफाई को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यमुना दिल्ली की आत्मा है और इसे जल्द ही अविरल धारा के रूप में पुनर्जीवित किया जाएगा, ताकि लोग इसके किनारे पूजा-पाठ और तप-तपस्या कर सकें।

Delhi Yamuna (Photo: Canva)

दिल्ली यमुना (फोटो: Canva)

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को देश में सर्वोत्तम बनाने का आश्वासन दिया और प्रधानमंत्री के मंत्र “रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्मेंस” के आधार पर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली को कूड़े-कचरे, गंदगी, भ्रष्टाचार, अफसरशाही और गुलामी की सोच से मुक्ति दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है।

End of Feed