अब दिल्ली में लीजिए पहाड़-झरने का लुत्फ,इस जगह बनाए गए 4 कृत्रिम झरने, LG ने किया उद्घाटन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 03:58 PM IST

Waterfalls in Delhi: दिल्ली के असोला भाटी माइंस में बनी नीली झील पर चार आर्टिफिशियल झरने बनाए गए हैं। पर्यावरण और वन विभाग के साथ मिलकर टेरिटोरियल आर्मी की ओर से इस जगह को विकसित किया जा रहा है। चारों झरनों के पंप्स के लिए पूरी तरफ से सोलर पावर का इस्तेमाल किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उद्घाटन किया है।
  • झरने के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट और साइकिल ट्रैक भी बनाया गया है।
  • झील तक पहुंचने के लिए जल्द ही वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Waterfalls in Delhi: झरना, झील और पहाड़ देखने के लिए अब तक दिल्ली और उसके आसपास रहने वाले लोगों को हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड जाना पड़ता था। लेकिन अब उनको एक बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है । झरने, पहाड़ देखने के लिए अब सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करने की जरूरत नहीं है। अब दिल्ली के अंदर ही झरना, झील, और पहाड़ इन तीनों का लुफ्त दिल्ली एनसीआर वासी उठा सकेंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के असोला भाटी माइंस में बनी नीली झील पर चार आर्टिफिशियल झरनों का उद्घाटन किया है।

waterfalls in delhi

दिल्ली में बनाए गए कृत्रिम झरने

कृत्रिम बनाए गए हैं झरने

End of Feed