देश

स्वरा भास्कर और उनके पति फहाद को AMU कैंपस में दावत! आमने-सामने आए छात्रसंघ के नेता

  • Authored by: किशोर जोशीCurated by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 07:54 AM IST

Swara Bhaskar Marriage: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और महाराष्ट्र के समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष फहद अहमद को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दावत देने को लेकर घमासान छिड़ गया है और छात्र गुट ही आमने-सामने आ गए हैं।

Image

स्वरा भास्कर और फहाद

Photo : Twitter

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और उनके पति फहाद अहमद (Fahad Ahmad) को AMU कैंपस में दावत को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दोनों ने अभी हाल ही में शादी की है। दावत को लेकर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उपाध्यक्ष आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन उन्हें एएमयू कैंपस में दावत देने की बात कह रहे हैं। वहीं छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष इसका विरोध कर रहे है। सवाल ये है कि कैंपस पढ़ाई के लिए है ये कोई वलीमा का घर नहीं है।

फहाद ने एएमयू से की है पढ़ाई

आपको बता दें कि फहाद एएमयू से वर्ष 2016-17 से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद मुंबई चले गए थे। वहीं, राजनीति शुरू कर दी। उनकी एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. फैजुल से अच्छी दोस्ती है। फैजुल की मानें तो कोर्ट मैरिज के बाद भास्कर और फहद मार्च में फिर से शादी करेंगे जो दिल्ली या बरेली में हो सकती है। फैजुल का कहना है कि उनकी फहद से साथ घनी मित्रता रही है और इसका फर्ज वह दावत के जरिए देना चाहते हैं।

हाल ही में की थी कोर्ट मैरिज

बरेली के बहेड़ी में जन्मे फहद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से ग्रैजुएशन करने के बाद टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेंज से सोशल वर्क में एमफिल किया और फिलहाल वह पीएचडी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्होंने फहद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है और उन्होंने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। भास्कर ने अपने पति के साथ वाले एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज के लिए दूर-दूर तक खोज करते हैं जो आपके ठीक बगल में होती है। हम प्यार की तलाश कर रहे थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहद जिरार अहमद। इस दिल में हलचल है, लेकिन तुम्हारे लिए।'

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article