दिल्ली में नहीं टूटेगी झुग्गियां, बदली जाएगी सूरत; रेखा सरकार लाई 700 करोड़ का बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में झुग्गियां नहीं तोड़ी जा रही हैं बल्कि उनके विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसके अलावा उन्होंने सरकार के पहले 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए विकास की ओर बढ़ाए गए कदमों की जानकारी दी।

Budget For Slums In Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में एक कार्यक्रम में ये बात साफ की कि दिल्ली में झुग्गियों को तोड़ने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इस बात की तरफ भी इशारा किया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर झुग्गियों को तोड़ने के फर्जी नोटिस जारी कर भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार झुग्गियों को तोड़ रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने झुग्गियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

cm rekha gupta on delhi slums

झुग्गियों के विकास के लिए 700 करोड़ का बजट

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि इस दौरान कई विकास से जुड़े कदम उठाए गए हैं। सोमवार को शालीमार बाग विधानसभा के हैदरपुर क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अब रुकने वाली नहीं है और हर घर को पानी, बेहतर सुविधाएं, मजबूत सड़कें और साफ पर्यावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

End of Feed