दिल्ली में यहां बनेगी नई जेल, कैदियों को सजा में मिलेगी राहत; स्वतंत्रता दिवस पर जेल महानिदेशक ने किया ऐलान

जेल महानिदेशक सतीश गोल्चा ने बताया कि फिलहाल 600 कैदियों को उस्मानिया यूनिवर्सिटी और BPR&D के साथ मिलकर “उन्नति कॉग्निटिव बिहेवियरल प्रोग्राम” की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा कई अन्य संस्थाएं भी अलग-अलग जेलों में स्किल डेवलपमेंट के काम में जुटी हैं।

दिल्ली : दिल्ली की जेल विभाग ने 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और गर्व के साथ मनाया। इस खास मौके पर जेल महानिदेशक सतीश गोल्चा (IPS) ने जेल मुख्यालय में तिरंगा फहराया और कैदियों के लिए बड़ी घोषणा की। जेल महानिदेशक ने बताया कि अच्छे आचरण वाले 1497 कैदियों को 15 से 25 दिन की विशेष सजा में छूट (रिमिशन) दी गई है। दिल्ली की जेलों में बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए नरेला में एक नई जेल बनाई जाएगी, जिसके लिए दिल्ली सरकार ने 145.58 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। साथ ही, लांपुर डिटेंशन सेंटर का संचालन और प्रबंधन भी अब जेल विभाग के पास आ गया है, जहां लगभग 273 विदेशी नागरिकों को रखा गया है।

IPS Satish Golcha Announce on Independence Day 2025

स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित करते जेल महानिदेशक सतीश गोल्चा

कैदियों के सुधार पर जोर

जेल विभाग ने सुधारवादी सोच के तहत कैदियों को पढ़ाई और हुनर सिखाने पर जोर दिया है। फिलहाल 600 कैदियों को उस्मानिया यूनिवर्सिटी और BPR&D के साथ मिलकर “उन्नति कॉग्निटिव बिहेवियरल प्रोग्राम” की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा कई अन्य संस्थाएं भी अलग-अलग जेलों में स्किल डेवलपमेंट के काम में जुटी हैं।

End of Feed