केवल सफर नहीं, जश्न भी: 'नमो भारत' ट्रेन बनी बच्चों के जन्मदिन और फोटोशूट का नया वेन्यू

दिल्ली-एनसीआर के यात्री अब नमो भारत में केवल सफर ही नहीं करेंगे, बल्कि प्री-वेडिंग से लेकर जन्मदिन जैसे फंक्शन आयोजित कर सकते हैं। जी हां, NCRTC ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत ट्रेन के अंदर जन्मदिन आदि सेलिब्रेट किए इसे और यादगार बनाया जा सकता है।

दिल्ली–एनसीआर के यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन अब सिर्फ सफर का जरिया ही नहीं, बल्कि जिंदगी के खास पलों को यादगार बनाने का नया माध्यम भी साबित होने जा रही है। रीजनल रेल सेवा संचालित करने वाली NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत लोग अपने विशेष अवसरों- जैसे जन्मदिन, प्री-वेडिंग शूट, निजी समारोह या खुशी का कोई और यादगार पल सीधे नमो भारत ट्रेन के अंदर सेलिब्रेट कर सकेंगे।

namo bharat

नमो भारत ट्रेन बनी बच्चों के जन्मदिन और फोटोशूट का नया वेन्यू (PTI Image)

प्रति घंटे के अनुसार होगी बुकिंग

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, इस पहल के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति, इवेंट ऑर्गेनाइजर या फोटो/वीडियो प्रोडक्शन टीम नमो भारत के कोच की एडवांस बुकिंग कर सकती है। आयोजन ट्रेन के स्टेशन पर खड़े कोच में या परिचालन के दौरान ट्रैक पर चलती ट्रेन में दोनों तरीकों से संभव होगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क 5,000 प्रति घंटे से शुरू होता है।

End of Feed