दिल्ली में शुरू होने वाला है National Silk Mela, मिलेंगी बनारसी से लेकर कांजीवरम साड़ियां, देखें डेट, टाइम और टिकट से लेकर सबकुछ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नेशनल सिल्क मेले के आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से हुनरमंद बुनकर और डिजाइनर अपने सिल्क उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे। यहां आपको बनारसी से लेकर कांजीवरम और अन्य राज्यों में मिलने वाली सिल्क की साड़ियां और कपड़े मिलेंगे। इस एक्सपो में सिल्क के बारे में आप जान पाएंगे। तो आइए आपको इस एक्सपो के समय, डेट और टिकट आदि के बारे में बताएं -

National Silk Expo: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली न केवल अपने स्वादिष्ट खाने के लिए बल्कि यहां होने वाले ढेरों मेले और प्रोग्राम के लिए भी जानी जाती है। दिन हो या रात जीवंत इस शहर में लोगों की चहल-पहल कभी नहीं रुकती। लखपती दीदी और दिव्य कला मेले के बाद अब मई में यहां एक और खास मेला होने वाला है। दिल्ली में नेशनल सिल्क एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। अगर आप को भी सिल्क के कपड़े और साड़ियां पसंद है तो ये मेला आपके लिए बहुत खास होने वाला है, क्योंकि यहां आपको सिल्क की ढेरों तरह की वैरायटी देखने को मिलेगी। यहां हर राज्य की खूबसूरत डिजाइन वाली सिल्क साड़ियां होंगी, जिनके खास डिजाइन और कपड़े के बारे में आप जान सकते हैं। आइए अब आपको नेशनल सिल्क एक्सपो से संबंधित डेट, समय, स्थान और टिकट आदि की जानकारी दें -

National Silk Mela

दिल्ली में शुरू होने वाला है National Silk Mela

नेशनल सिल्क मेले की मेले की डेट

दिल्ली में आयोजित होने वाला नेशनल सिल्स मेला 7 दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 29 मई से होगी और यह 4 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर की खूबसूरत साड़ियां और डिजाइन के कपड़े मिलेंगे। मेले में हुनरमंद बुनकर और डिजाइनर अपने हाथों से बने सिल्क के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगे, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। मुख्य तौर पर ये मेला भारतीय हैंडलूम को बढ़ावा देने के साथ पारंपरिक बुनाई करने वाले कलाकारों को एक प्लेटफार्म देने के लिए आयोजित किया जाता है।

End of Feed