राजधानी में बेखौफ हत्यारे; घर के सामने ही युवक की चाकू गोदकर ले ली जान

सेंट्रल दिल्ली इलाके में कल रात एक 24 साल के युवक की हत्या हो गई। जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिवार वाले पुलिस पर कार्रवाई ना करने और झूठा आश्वासन देने का आरोप लगा रहे हैं। गुरुवार देर रात हुई ये घटना मृतक के घर के बाहर ही हुई, जिसकी घरवालों को भनक भी नहीं लगी।

Delhi Murder: दिल्ली से एक और आपराधिक घटना सामने आई है। यहां एक 24 साल के युवक चाकू से मार कर हत्या कर दी गई। सारी घटना को मृतक के घर के बाहर ही अंजाम दिया गया। परिवार वाले पुलिस पर कोई कार्रवाई ना करने और झूठा आश्वासन देने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

central delhi Ashish murder

क्या है पूरा मामला

सेंट्रल दिल्ली के आनंद पर्बत थाना क्षेत्र इलाके की पंजाबी बस्ती गली नंबर 2 में गुरुवार रात को 1:30 बजे के आसपास एक व्यक्ति की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

End of Feed