दिल्ली

Delhi Weather: तेज हवा और बादलों के साथ आज बदलेगा दिल्ली के मौसम का मिजाज, कल चमक-गरज के साथ होगी बूंदाबादी

दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ये संभावना जताई है कि आज पूरे दिन हल्के बादल और तेज हवाओं के साथ तापमान में 1 डिग्री की गिरावट देखी जाएगी। कल 18 अप्रैल के लिए बिजली-आंधी को लेकर IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। कल हल्की बूंदाबादी के आसार भी हैं। जानिए दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान।

Image

Delhi weather.

Photo : Times Now Digital

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-Apr-2025: पिछले दिनों हुई बारिश के बाद फिर लौटी गर्मी से दिल्ली तप रही थी। हीटवेव के अलर्ट हटने और रात को चलती हवाओं के कारण दिल्ली में न्यूतम तापमान में एक डिग्री गिरावट भी देखी गई थी। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि दिल्ली में फिलहाल लू की आशंका नहीं है। आज शुक्रवार का न्यूतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। बीते 17 अप्रैल से तुलना करें तो शुक्रवार को दिल्ली के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। यहां का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम था।

कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली में 18 अप्रैल के लिए IMD ने तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हवाओं के साथ कुछ बादल भी नजर आएंगे, जिसके कारण तापमान में कुछ कमी दर्ज की जा सकती है। शहर में आज 20 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि कल के लिए बिजली और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि इस हफ्ते के लिए तीन दिनों का हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया था, जिसे बुधवार को हटा लिया गया।

कल के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कल, यानी 19 अप्रैल के लिए बिजली चमकने-गरजने और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी करके सावधान रहने को कहा है। कल 30 से 50 किलोमीटर की तेज रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं। कल दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे जो शाम को घने हो सकते हैं। इसके साथ ही चमक-गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। इसके कारण तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जाने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article